देवघर कॉलेज में मतगणना स्थल पर सुबह से लेकर देर शाम तक डटे रहे समर्थक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 8:00 PM

विज्ञापन

देवघर कॉलेज कैंपस में देवघर, सारठ व मधुपुर सीट की गिनती के दौरान समर्थकों ने अपने नेताओं के पक्ष में जमकर नारेबाजी की. समर्थकों को व्यवस्थित रखने में पुलिस का मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . देवघर कॉलेज में बने मतगणना स्थल में सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावाड़ा लगने लगा था, जैसे -जैसे दिन ढलता गया. पूरे सड़क तथा मैदान के आसपास हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे -जैसे प्रत्याशियों के राउंड के हिसाब से घोषणा हो रही थी. वैसे-वैसे समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था. लोग जिंदाबाद का नारा लगते दिख रहे थे. शोर और नारेबाजी के बीच इस रोड पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को भारी मुश्किल हो रही थी. सुबह से लेकर दोपहर तक देवघर विधानसभा से राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान करीब 35 हजार वोटों से आगे चल रहे थे. लेकिन जैसे ही शहर की ओर मतगणना प्रारंभ हुई भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने लीड लेना प्रारंभ किया शहर के वोटों की गिनती के बाद भी राजद प्रत्याशी से नारायण दास करीब बारह हजार वोटों से पीछे रह गये. उसके बाद नारायण और उनके समर्थकों ने मतगणना स्थल को छोड़ दिया और बाहर निकल गये. वहीं दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना स्थल के बाहर मधुपुर और सारठ के भाजपा समर्थकों ने भी मैदान छोड़ दिया. इधर साढ़े चार बजे के बाद सारठ से जेएमएम प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का पूरा परिवार पहुंचा. शाम के पांच बजे मधुपुर और सारठ के जेएमएम प्रत्याशी जीत के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साथ मतगणना स्थल पहुंचे. इस दौरान बाहर में समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी और गुलाल उड़ाये. ो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola