ePaper

देवघर : अयोध्या में राम लला के आगमन को लेकर बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ

Updated at : 07 Jan 2024 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : अयोध्या में राम लला के आगमन को लेकर बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ

पौष माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर शनिवार को बाबा मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इस दौरान कई वीआइपी ने बाबा मंदिर में जलार्पण किये.

विज्ञापन

देवघर : अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और राम लला के आगमन को लेकर सभी जगह हर्ष और उल्लास देखा जा रहा है. देश में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं. शनिवार को आओ मेरे राम समिति, दिल्ली कांवर संघ व विश्व हिंदू परिषद की ओर से द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. यह आयोजन अजय याज्ञ्निक की ओर से किया गया. इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती तथा हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति की गयी. भक्तों ने श्री रामलला के आगमन पर बाबा बैद्यनाथ को अयोध्या आने का आमंत्रण दिया. मौके पर पुरोहित इंद्र नारायण ने कहा कि अयोध्या में रामलला के आगमन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के सभी तीर्थ स्थलों पर कार्यक्रम कार्यक्रम किये जा रहे हैं.

सांसद समेत कई वीआइपी ने बाबा मंदिर में की पूजा

पौष माह कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर शनिवार को बाबा मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इस दौरान कई वीआइपी ने बाबा मंदिर में जलार्पण किये. शनिवार की सुबह गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बाबा मंदिर में पूजा की. उनके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार राय ने पत्नी के साथ बाबा मंदिर में जलार्पण कर मंगलकामना की. वहीं देवघर नगर निगम के पूर्व नगर आयुक्त सह हजारीबाग के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल भी अपने परिवार के साथ शनिवार को बाबा दरबार में हाजिरी लगायी.

Also Read: देवघर : टावर चौक पर वाहन जांच के दौरान हंगामा, पहुंचे सांसद, लगाया यह आरोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola