सौर ऊर्जा से जगमग होंगे राज्य के एयरपोर्ट, देवघर में बन रहा 600 kv का सोलर पावर प्लांट

Updated at : 19 Jun 2022 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमग होंगे राज्य के एयरपोर्ट, देवघर में बन रहा 600 kv का सोलर पावर प्लांट

देवघर एयरपोर्ट जल्द ही सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होंगे. इसको लेकर पावर प्लांट निर्माणाधीन है. इसके अलावा दुमका और धनबाद में 600 केवी का सोलर पावर प्लांट तैयार है. पीएम माेदी के संभावित आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

Jharkhand News: जेरेडा (JREDA) द्वारा राज्य में स्थित सभी एयरपोर्ट में सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाया जा रहा है. अब तक दुमका और धनबाद में 600 केवी का सोलर पावर प्लांट तैयार हो चुका है. वहीं, देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) में यह निर्माणाधीन है. जेरेडा द्वारा 25 जून तक पावर प्लांट तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है. वजह है 12 जुलाई को पीएम देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. बताया गया है कि इन एयरपोर्ट में पावर प्लांट चालू होने से एयरपोर्ट के जरूरत के अनुरुप बिजली मिल जाएगी. देवघर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.

पांच एयरपोर्ट में बनना है सोलर पावर प्लांट

जेरेडा द्वारा दुमका, गिरिडीह, बोकारो, गिरिडीह और देवघर एयरपोर्ट पर ग्राउंड माउंटेंड सोलर पावर प्लांट लगाया जाना है. प्रत्येक प्लांट पर 12.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. बोकारो एयरपोर्ट में भी 600 केवी के सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने की योजना है. जेरेडा द्वारा पूर्व में इसके लिए टेंडर निकाला गया था, पर टेंडर के टेक्निकल बिड में कोई सफल नहीं हो सका. अब दोबारा जेरेडा द्वारा टेंडर निकाला गया है.

एयरपोर्ट का एप्रोच रोड तैयार

एयरपोर्ट का एप्रोच रोड तैयार हो गया है. एप्रोच रोड मेें बिटुमिन का काम पूरा कर लिया गया है. PWD के सचिव सुनील कुमार और अभियंता प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान सचिव ने आवश्यक कर्मियों को 24 घंटे के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.

Also Read: Deoghar: देवघर कोर्ट में चली गोली, पेशी के लिए लाये गये युवक की मौत

20 जून तक सड़क निर्माण होगा पूरा

सचिव ने बताया कि एप्रोच रोड में सभी तरह का कंसट्रक्शन वर्क पूरा हो चुका है. अब मार्किंग और फर्नीचर का कार्य किया जाएगा. प्रधानमंत्री के 12 जुलाई के संभावित आगमन को देखते हुए 20 जून तक हर परिस्थिति रोड फाइनल कर लिया जाएगा. सचिव ने इंजीनियर्स को प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए जिन संभावित मार्गों से उनका काफिला गुजरेगा, उन मार्गों को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola