ePaper

PHOTOS: शिवगंगा में औलोकिक लेजर शो, दिखाया जा रहा बाबा मंदिर व शिवलिंग की स्थापना का इतिहास

Updated at : 17 Jul 2023 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: शिवगंगा में औलोकिक लेजर शो, दिखाया जा रहा बाबा मंदिर व शिवलिंग की स्थापना का इतिहास

देवघर के शिवगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय मनोरंजन के लिए लेजर शो की शुरुआत की गयी है, जहां बाबा मंदिर से जुड़े इतिहास के साथ-साथ बाबा मंदिर, शिवलिंग की स्थापना और देवघर से जुड़े इतिहास को दर्शाया जा रहा है. इस औलोकिक लेजर शो का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए किया गया है.

विज्ञापन
undefined

राजकीय श्रावणी मेला, 2023 कई मायनों में खास है. मेले में श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस कड़ी में डीसी सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की ओर से शिवगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय मनोरंजन के लिए लेजर शो की शुरुआत की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतर और नई अनुभूति बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में प्राप्त हो सके.

undefined

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से शिवगंगा सरोवर में वाटर प्रोजक्टर के माध्यम से लेजर शो का आयोजन किया गया है.

undefined

लेजर शो के माध्यम से बाबा मंदिर से जुड़े इतिहास के साथ-साथ बाबा मंदिर, शिवलिंग की स्थापना और देवघर से जुड़े इतिहास को दर्शाया जा रहा है. इस औलोकिक लेजर शॉ का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए किया गया है, जिसका आनंद संध्या बेला में देवघर आनेवाले देवतुल्य श्रद्धालु ले सकेंगे.

undefined

लेजर शो की शुरुआत रविवार शाम को की गई. अब हर शाम को यहां यह अलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा. शिवगंगा शरोवर में लेजर शो मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है.

undefined

लेजर शो के माध्यम से बाबा मंदिर से जुड़ा इतिहास बताया जा रहा है. लेजर शो में उभर रही बाबाधाम की छवि का अलौकिक दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला है. वहीं सरोवर के चारों ओर की गई सजावट भी लोगों का आकर्षित कर रही है.

undefined

लेजर शो में शिवगंगा सरोवर के बीच जब भोलेनाथ की छवि उभरती है तो ऐसा लगता है मानों भगवान शिव साक्षात खड़े हों.

undefined

भगवान शिव की छवि काफी दैविक प्रतीत हो रही है. लेजर शो ने बाबाधाम के भक्तिमय माहौल में चार चांद लगा दिया है.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola