Deoghar News : डोभा योजना में कार्य से अधिक राशि की निकासी, मुखिया, जेइ, रोजगार सेवक व पंचायत सचिव से शो-कॉज

Author Shrawan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनपुर की जमुनिया पंचायत के रामपुर गांव में बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान टोरेलाल का 80 गुणा 80 डोभा निर्माण में पाया गया कि कार्य से अधिक रुपये की निकासी की गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर की जमुनिया पंचायत के रामपुर गांव में बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान टोरेलाल का 80 गुणा 80 डोभा निर्माण में पाया गया कि कार्य से अधिक रुपये की निकासी की गयी है. इस डोभा को पूर्व से निर्मित गड्ढे में बनाया जा रहा था, जिसमें कार्य एक फीट भी गड्ढा नहीं किया गया था और उस योजना में एक लाख रुपये से अधिक निकासी की गयी थी. इस मामले को लेकर बीडीओ ने मुखिया अनीता टुडू, जेइ दीपेंद्र कुमार, रोजगार सेवक भूदेव राव व पंचायत सचिव नीलू कुमारी को शो-कॉज किया है. साथ ही दो दिनों के अंदर शो-कॉज का जवाब देने का निर्देश दिया है. इसका जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर नियम संगत कार्रवाई करने की बात कही गयी है. साथ ही बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किसी भी पंचायत में मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर संबंधित कर्मी व लाभुक पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola