छत्रपति शिवाजी महाराज का मनाया गया राज्याभिषेक उत्सव

Updated:
विज्ञापन

धवार को शहीद आश्रम के निकट हिंद स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बुधवार को शहीद आश्रम के निकट हिंद स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अशोक यादव, प्रो अरविंद झा व शैलेश सिंह द्वारा भारत माता और छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. निशा मिश्रा ने भारत माता की आरती की. अमरेश सिंह ने सभी के साथ मां बस यह वरदान चाहिए… गीत गाया. समिति के नारायण टीबड़ेबाल ने कहा शिवाजी महाराज एक ऐसे साहसी और संकल्पित योद्धा थे, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में हिंद स्वराज्य के संस्थापक के रूप में ऐतिहासिक कार्य किया. छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिससे इस संप्रभु और शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य की नींव पड़ी. राजेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने शिवाजी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम का मंच संचालन गौरव कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन मधुकर चौधरी एवं विजय पांडेय ने किया. कार्यक्रम में ममता मिश्रा, रश्मि कुमारी,चुनम कश्यप , कुमारी तनुजा , इंदुबाला दैवी सुनीता मिश्रा, साधना राव, अर्चना कुमारी सुनील गुप्ता, संजय सिंह उर्मिलेश झा सुधीर मंडल, रोशन मिश्रा चंदन भार्गव सागर ललन दुबे आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola