महेंद्र मुनि में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता दो दिसंबर से

जिलों के स्कूली छात्र-छात्रा अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे
मधुपुर. स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में विद्या भारती के विद्या विकास समिति के तत्वावधान में अगले 2 दिसंबर से 4 तक शिशु वर्ग के प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के स्कूली छात्र-छात्रा अलग-अलग खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. यह जानकारी प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने दी है. बताया गया कि कार्यक्रम को लेकर 1 दिसंबर को विद्यालय परिसर में विद्या भारती, विद्या विकास समिति के प्रांतीय-क्षेत्रीय और अखिल भारतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक सह प्रेस वार्ता आयोजित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










