सेव द गर्ल चाइल्ड के तहत बेटी बचाओ का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
सेव द गर्ल चाइल्ड के तहत बेटी बचाओ का दिया संदेश

सारवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में आयोजन

विज्ञापन

सारवां. सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारवां में वार्डेन स्वाति सिंह की देखरेख में निड्स द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और समानता की भावना को मजबूत करना तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था. इस दौरान लोगों को लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि बेटियां भी समाज के विकास में बराबर की भागीदार हैं. कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुनियादी ठाढ़ी में एक जागरूकता रैली भी निकाली गयी, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रैली के माध्यम से लोगों को भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में लड़का और लड़की के बीच समानता बनाए रखने का संदेश दिया गया. बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से जेंडर इक्वालिटी (लैंगिक समानता) के महत्व के बारे में भी समझाया गया. इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola