सारठ में अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल, रेफर

Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 31 Mar 2025 8:59 PM

विज्ञापन

सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-पालोजोरी पथ पर लोधरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-पालोजोरी पथ पर लोधरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान करनकोल गांव निवासी लखीराम हेंब्रम के रूप में की गयी है. दरअसल, लोधरा मोड़ के पास सड़क किनारे घायल युवक को देख राहगीरों ने घटना की सूचना सारठ पुलिस को दी. वहीं, सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अपने घर से युवक पालोजोरी थाना क्षेत्र के लिपिटांड़ गांव आया था. जहां से वापसी घर लौट रहा था एसी बीच लोधरा मोड़ के समीप चर्च के पास तीखा मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola