ePaper

तिरंगा रैली में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों ने दिखायी भागीदारी

Updated at : 14 Aug 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
तिरंगा रैली में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों ने दिखायी भागीदारी

कचुवासोली मुखिया की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गयी. रैली में पंचायत क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों के बच्चों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाये.

विज्ञापन

पालोजोरी . कचुवासोली मुखिया कुमार राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल की अगुवाई में बुधवार को प्रखंड के कचुवासोली पंचायत में तिरंगा रैली निकाली गयी. इस रैली में पंचायत क्षेत्र के लगभग सभी स्कूलों के बच्चों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा गुलालडीह स्कूल मैदान से शुरू हुआ और मुख्य सड़क से भारतीय स्टेट बैंक कुरूआ होते हुए पंचायत के लगभग सभी गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाये और स्वाधीनता दिवस को गर्व पूर्वक मनाने का निर्णय लिया. मौके पर बच्चों व ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान जताया. वहीं मुखिया ने ग्रामीणों को हर घर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया ओर अपने निजी खर्च पर ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया. मौके पर पंचायत के सचिव मनोज कुमार, उपमुखिया गौतम यादव, ग्राम प्रधान कैलाश प्रसाद मंडल, वार्ड सदस्य राजेश सोरेन, दीपनारायण सिंह, सदीप चौधरी, गुलालडीह स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकिशोर सिंह, मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, सहायक शिक्षक सुमित कुमार के अलावे पवन मिर्धा, सुधीर मंडल, उमाकांत यादव, दिगंबर यादव सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola