दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ-मधुपुर पथ पर अजय नदी के पास हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-मधुपुर मुख्य पथ पर अजय नदी पुल के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. सड़क दुर्घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. वहीं, सामने से आ रही दूसरी बाइक में एक युवक ने टक्कर मार दिया, जिसमें बाइक पर सवार तीन में दो एक युवक और दूसरा वृद्ध सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया. वहीं, घायल में अभिषेक रजवार (25), अर्जुन रजवार (65) मधुपुर चरपा का रहने वाला बताया गया. इधर, घटना की खबर सुनकर बभनगामा निवासी समाजसेवी गौतम कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी. साथ ही दो घायलों को अपनी बाइक पर बैठा कर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ कल्याण पंडित ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया है. हाइलार्ट्स : सारठ-मधुपुर पथ पर अजय नदी के पास हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola