Deoghar News : शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बाबा मंदिर में अनुष्ठानों की धूम, उपनयन-मुंडन कराने उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बाबा मंदिर में अनुष्ठानों की धूम, उपनयन-मुंडन कराने उमड़े भक्त

लग्न के शुभ दिवस प्रारंभ होते ही बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गये हैं. गुरुवार को शुभ तिथि होने के कारण जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ उपनयन व मुंडन संस्कार कराने आये भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : लग्न के शुभ दिवस प्रारंभ होते ही बाबा मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गये हैं. गुरुवार को शुभ तिथि होने के कारण जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ उपनयन व मुंडन संस्कार कराने आये भक्तों का सुबह से ही तांता लगा रहा. मंदिर परिसर दिन भर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और पारंपरिक रस्मों की गूंज से भक्तिमय बना रहा. अनुष्ठानों में सबसे अधिक संख्या उपनयन और मुंडन संस्कार कराने वालों की देखी गयी. दिन भर में करीब 20 से अधिक बच्चों का उपनयन संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया, जबकि लगभग 50 श्रद्धालुओं ने अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया. इससे मंदिर के पुरोहितों और अनुष्ठान से जुड़े कर्मकांडियों की भी व्यस्तता बढ़ गयी. उपनयन संस्कार में शामिल होने बिहार के मधुबनी से आये रामेश्वर झा ने बताया कि मिथिला क्षेत्र में बाबा भोलेनाथ आराध्य देव हैं. इसी आस्था के कारण लोग अपने बच्चों का मुंडन और उपनयन संस्कार बाबा धाम परिसर में ही कराना शुभ मानते हैं. उन्होंने बताया कि एक उपनयन संस्कार में 50 से 100 लोग शामिल होते हैं और इसकी तैयारी तीन दिन पहले से शुरू हो जाती है. पहले दिन मटकोर, द���सरे दिन मंडप व जुटिकाबंधन तथा तीसरे दिन उपनयन के बाद घर वापसी होती है. अनुष्ठानों के कारण जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने बाबा पर जलार्पण किया, जिनमें 3318 श्रद्धालुओं ने कूपन लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की. शुभ तिथियों की शुरुआत के साथ आने वाले दिनों में बाबा धाम में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola