रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा
Published by : UDAY KANT SINGH Updated At : 17 Oct 2025 9:14 PM
दीपावली के अवसर पर सरसा प्लस टू स्कूल में आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता
पालोजोरी. प्रखंड के प्लस टू स्कूल सरसा में दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छात्राओं ने रंगोली बनाकर दीपावली के पूर्व दिवाली उत्सव मनाया. छात्राओं की रंगोली बनाने की प्रतिभा को देखकर विद्यालय के शिक्षक भी हैरान रह गए. बच्चों ने इतनी शानदार रंगोली बनाई की किसे प्रथम पुरस्कार दिया जाए यह तय करना मुश्किल हो गया. स्कूल के शिक्षकों व निर्णायक मंडली द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया. साथ ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्राओं की हौसला अफजाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










