राजस्थान के सीएम भजनलाल पहुंचे बाबा मंदिर, की पूजा-अर्चना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा में शामिल होने देवघर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. बाबा का जलाभिषेक व पूजा अर्चना के बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि, उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर.
परिवर्तन यात्रा में शामिल होने देवघर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. कड़ी सुरक्षा के बीच उनके तीर्थ पुरोहित शशिनाथ बलराज पंडा ने संकल्प पूजा करायी. इसके बाद मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के साथ गर्भगृह में प्रवेश किया. बाबा का जलाभिषेक व पूजा अर्चना के बाद बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि, उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता की सेवा में लगातार लगे हुए हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की. इस अवसर पर विधायक नारायण दास समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन