ePaper

PHOTOS: राहुल गांधी ने की देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

Updated at : 03 Feb 2024 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: राहुल गांधी ने की देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूरे विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान राहुल गांधी गुलाबी रंग की धोती और गमछे में नजर आएं. मंदिर में प्रवेश करते ही लोगों की भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए.

विज्ञापन
undefined

भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड पहुंचे हैं. राहुल गांधी की यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ से शुरू हुई. तीन फरवरी को वे देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे.

undefined

देवघर में कांग्रेस सांसद ने पूरे विधि-विधान से बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. इस दौरान राहुल गांधी गुलाबी रंग की धोती और गमछे में नजर आएं.

undefined

मालूम हो कि राहुल गांधी पहली बार देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे हैं. मंदिर के पुरोहितों ने उनसे पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराई.

undefined

राहुल गांधी के आगमन पर उनके स्वागत में बाबा मंदिर वीआईपी गेट से लेकर मंदिर प्रशासनिक भवन एवं मंदिर को फूलों से सजाया गया. इसके लिए बड़े वाहनों में भारी मात्रा में फूल लाये गये थे.

undefined

राहुल गांधी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की. बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम दीपांकर चौधरी ने बताया कि इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया था.

undefined

बाबा मंदिर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए एक बजे से बाबा मंदिर में आम भक्तों की इंट्री पर रोक लगा दी गई थी. वहीं मंदिर में पंडा पुरोहितों ने अपने-अपने तय मंदिर में बैठकर राहुल गांधी का अभिवादन किया. उनके मंदिर से लौटने के बाद फिर आम भक्तों की इंट्री प्रारंभ कर दी गई.

undefined

बता दें कि बाबा मंदिर में राहुल गांधी को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ी. दरअसल, मंदिर में प्रवेश करते ही राहुल गांधी के चारों ओर भीड़ इकट्ठा हो गई. इस दौरान भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगा रही थी.

undefined

बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राहुल गांधी टावर चौक देवघर से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो करते हुए पहुंचे. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान का एक्स-रे होना चाहिए. जातिगत जनगणना हो ताकि पता चले किसकी कितनी भागीदारी है.

undefined

राहुल गांधी की बड़ी बातें

  • देश को जोड़ना है सबको एक साथ लाना है.

  • कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय की बात करती है.

  • बीजेपी वालों की नफरत की दुकान बंद करके मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं.

  • देश का जो बजट बनाते हैं, उन अफसर में 90 में से तीन पिछड़े, तीन दलित और तीन ही आदिवासी हैं.

  • देश के युवा रोजगार चाहते हैं, लेकिन पूरे देश में नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने बेरोजगारी की बीमारी फैला रखी है.

  • देश में नफरत भरी विचारधारा जो है, उसके खिलाफ मैं खड़ा हूं.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola