ePaper

उलगुलान न्याय महारैली से एक दिन पहले झारखंड के इस एयरपोर्ट पर उतरे राहुल गांधी, ऐसे हुआ स्वागत

Updated at : 20 Apr 2024 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
rahul gandhi at deoghar airport before ulgulan nyay maharally

देवघर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी करने पहुंचे कांग्रेस नेता.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उलगुलान न्याय महारैली से पहले राहुल गांधी झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर उतरे. यहां से सीधे भागलपुर चले गए. जानें कब आएंगे रांची.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से आयोजित ‘उलगुलान न्याय महारैली’ से एक दिन पहले शनिवार (20 अप्रैल) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बाबानगरी देवघर के एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया.

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने की राहुल गांधी की अगवानी

देवघर एयरपोर्ट पर गोड्डा से लोकसभा चुनाव 2024 की उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की अगवानी की. राहुल गांधी की अगवानी के लिए पहुंचे नेताओं में पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव और जामताड़ा के चर्चित विधायक इरफान अंसारी और अन्य स्थानीय नेता शामिल थे.

देवघर एयरपोर्ट से सीधे भागलपुर रवाना हो गए राहुल गांधी

देवघर एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे भागलपुर के लिए रवाना हो गए. वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमरोहा चले जाएंगे. अगले दिन यानी रविवार (21 अप्रैल) को राहुल गांधी एक बार फिर झारखंड आएंगे. रविवार को वह सीधे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और प्रभात तारा मैदान में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में शामिल होंगे.

I.N.D.I.A. के घटक दलों के नेता उलगुलान न्याय महारैली में होंगे शामिल

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से न्याय रैली निकाली जा रही थी. राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली के साथ उस न्याय यात्रा का समापन होगा. इस महारैली में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी महागठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दलों के नेता झारखंड आ रहे हैं.

उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे देश के कई दिग्गज नेता

महारैली में शामिल होने वाले नेताओं में राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उनके बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य दलों के नेता उलगुलान न्याय महारैली में भाग लेने के लिए रांची आएंगे.

Also Read : रांची में इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली कल, देशभर से नेताओं का जुटान

Also Read : रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली, देशभर से नेताओं का होगा जुटान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola