झामुमो प्रत्याशी को जिताये, झूठ व फरेब का साम्राज्य को हटाये : प्रो उदय प्रकाश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस जिला अध्यक्ष व बीस सूत्री उपाध्यक्ष के नेतृत्व में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में चला जनसंपर्क

विज्ञापन

सारठ. सारठ विधानसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के पक्ष में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में प्रखंड के तेंतरियाटांड़, कुसमाहा, पीपरासोल, राखजोर, वीरमाटी समेत दर्जनों गांवों का दौरा कर महागठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए लोगों से आशीर्वाद लिया, इस दौरान जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए सारठ से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को समर्थन करना है. झामुमो प्रत्याशी चुन्ना सिंह को भारी मतों से जितना है, जिससे झूठ, फरेब का साम्राज्य समाप्त हो सके. उन्होंने कहा कि सारठ में विगत दस सालों से दोहरी नीति वाले विधायक बनते रहे हैं. मौके पर जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, जिला महासचिव भवेश भूषण, इसरार मिर्जा, सुनील महतो, लालू यादव, गिरीश मिश्रा, पप्पू राव, मनोरंजन मंडल, कैलाश राय, खेलू यादव, पूरन मंडल, शुभंकर मंडल, कांग्रेस मंडल, अजीत मंडल आदि मौजूद थे. ——————————————————————- कांग्रेस जिला अध्यक्ष व बीस सूत्री उपाध्यक्ष के नेतृत्व में झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में चला जनसंपर्क

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola