लिंग आधारित हिंसा को लेकर छात्रों को किया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2024 10:16 PM
राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में कार्यक्रम
मधुपुर. शहर के बड़बाद स्थित राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में सोमवार को वर्तमान समय में लिंग आधारित हिंसा एक ज्वलंत समस्या विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच 17 से 23 दिसंबर तक कॉलेज की ओर से सामूहिक चर्चा, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्देश पर नयी चेतना को लेकर लिंग हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें कॉलेज के समेस्टर वन के छात्र- छात्रा शामिल थे. वर्तमान समय में लिंग आधारित हिंसा समाज के लिए एक ज्वलंत समस्या है. इसे खत्म करने के लिए जागरूकता जरूरी है. मौके पर कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










