वरिष्ठ नागरिक क्लब की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

मधुपुर के काली मंडा रोड के निजी होटल सभागार में हुई बैठक
मधुपुर. शहर के काली मंडा रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में रविवार को वरिष्ठ नागरिक क्लब की मासिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की. मौके पर उन्होंने कहा वर्तमान समय में वरिष्ठ नागरिकों की मनोदशा व उनके उत्थान करने की दिशा में समिति किस प्रकार काम करेंगी, उसपर समिति को विचार कर सब को साथ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. समिति लगातार वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को लेकर काम कर रही है. बैठक में पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही उपस्थित सदस्यों ने अपनी राय रखी. इस अवसर पर फरवरी महीने में क्लब के चार सदस्यों डॉ. मारग्रेट, प्रो. राम तपस्वी सिंह, हाजी अल्ताफ हुसैन व शिव कुमार के जन्मदिन को केक काटकर मनाया गया. साथ ही क्लब की ओर से सभी को गिफ्ट भी दिया गया. मौके पर महेंद्र घोष, सुबल प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, राम तपस्वी सिंह, डॉ. सुमन लता, सूबेदांनन्द चौधरी, शिव कुमार, सरोज शर्मा, रवि गोपाल सिंह, हाजी अल्ताफ हुसैन, डॉ आशीष सिन्हा, डॉ मारग्रेट, बानी मुखर्जी, काली प्रसाद झा, शारदा प्रसाद सिन्हा, सुखदेव रवानी, मो. असनारुल हक, रामसेवक पासवान, रवि शंकर कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




