युवाओं में तेजी से बढ़ रही है नशे की प्रवृत्ति

Updated at : 23 Feb 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं में तेजी से बढ़ रही है नशे की प्रवृत्ति

मधुपुर में जानलेवा साबित हो रहा है नशा का प्रचलन, प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा गुटखा

विज्ञापन

मधुपुर. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ते जा रहा है. युवा अलग-अलग तरह के नशे के आदी होते जा रहा हैं और उसे प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा पहुंचते हैं. इससे इलाके में सामाजिक पारिवारिक समस्याओं के साथ छिनतई, चोरी, छेड़खानी व व्यभिचार की समस्याएं बढ़ रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में गली-गली शराब की दुकानें व सिगरेट, गुटका, ताड़ी आदि सुगमता से उपलब्ध हो जाते हैं. ग्रामीण स्तर पर महुआ के साथ अन्य रसायन को मिलाकर तैयार होने वाली देसी शराब का प्रचलन थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्कूली बच्चों और महिलाओं के बीच गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान की लत बढ़ने लगी है. गुटखा पर प्रतिबंध के बावजूद लाखों रुपये का गुटका प्रतिदिन क्षेत्र में खरीद बिक्री हो रही है. क्षेत्र में नशा के नाम पर टेबलेट सुई, सुलेशन, डेंट्राइट आदि का प्रचलन जानलेवा साबित हो रहा है. मधुपुर कोर्ट परिसर के आसपास, दत्ता चैरिटेबल अस्पताल परिसर के खाली पड़े भवन की छत पर, शेखपुरा मैदान, रेलवे फुटबॉल मैदान, श्मशान घाट, चित्रगुप्त कॉलोनी के पास सिंचाई विभाग परिसर, नया सिनेमा हॉल का वीरान परिसर, झील तालाब कर्मकांड भवन समेत दर्जनों स्थानों पर नशा सेवन के लिए जमा होते हैं. नशा की लत में पड़कर कई युवक असमय मौत के मुंह में समा चुके हैं. दर्जनों युवक गंभीर बीमारी की चपेट में हैं. नशा उन्मूलन को लेकर परिवार, समाज और प्रशासन की उदासीनता कायम है. नशाबंदी और नशा विमुक्ति को लेकर व्यापक जन जागरुकता अभियान चलाये जाने की जरूरत है.

क्या कहते हैं चिकित्सक

अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ इकबाल खान कहते हैं नशे के रूप में अल्कोहल के अत्यधिक सेवन से लीवर स्नायुतंत्र, दृष्टिहीनता की समस्या उत्पन्न हो जाती है. दूसरी और नशा टेबलेट और सुई का सेवन अकाल मौत की ओर ले जाता है. गुटखा, पान मसाला, कफ सिरप, सुलेशन के सेवन से मुंह और फेफड़े का कैंसर हो सकता है.

——————–

दत्ता चैरिटेबल अस्पताल परिसर के खाली पड़े भवन की छत पर लगता है नशेड़ियों का जमावड़ा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola