घरों पर लगाएं मकान नंबर का स्टीकर : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
घरों पर लगाएं मकान नंबर का स्टीकर : बीडीओ

सारवां प्रखंड के सभागार में हुई बैठक

विज्ञापन

सारवां. ब्लॉक में बीडीओ रजनीश कुमार ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों की शनिवार को एक विशेष बैठक हुई. इसमें निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची में जिन मतदाता का फोटो धुंधला है या सही नहीं है तथा नाम पता और लिंग में कोई त्रुटि है तो उस मतदाता का रंगीन फोटो के साथ फाॅर्म आठ भरवा कर उसे अपलोड करें, जिससे मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके. इस अवसर पर नेशनल हाउस नंबर को लेकर निर्देश दिया गया. कहा कि सभी मतदान केंद्र से संबंधित क्षेत्र में अवस्थित सभी मकानों के अनुभाग के अनुसार नेशनल मकान संख्या का स्टीकर प्रत्येक मकान नॉर्थ वेस्ट से लेकर साउथ वेस्ट की ओर नंबरिंग करें. वहीं, बीडीओ ने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण में आप लोगों की सहभागिता आवश्यक है. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार सुपरवाइजर सुनील कुमार झा,आशीष दुबे, बसंत ठाकुर, दिलीप राव, अमरेंद्र नाथ तिवारी, सुशील मरांडी सहित 85 बूथों के बीएलओ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola