मोहनपुर पुलिस ने बलथर गांव में की छापेमारी, किराना दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब व गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर चौक के पास स्थित श्रीकांत यादव की किराना दुकान में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर रात को छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा गांजा बरामद किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर

मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर चौक के पास स्थित श्रीकांत यादव की किराना दुकान में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर रात को छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा गांजा बरामद किया गया. साथ ही किराना दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस शिवम प्रकाश ने शनिवार को मोहनपुर थाने में प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने की गुप्त सूचना पर बलथर के श्रीकांत यादव की दुकान से छापेमारी की गयी. इस दौरान एक सौ बोतल विदेशी शराब, 16 बोतल बीयर व दो सौ ग्राम गांजा को बरामद किया गया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी प्रियरंजन समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही किराना दुकानदार घर छोड़कर फरार हो गया. बता दें कि बलथर पंचायत के लेरुवा डंगाल व चांदनी चौक पर भी कई दुकानों में धड़ल्ले से देसी व विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola