निकाय चुनाव : मधुपुर में आज सुबह सात बजे से 46 बूथों पर होगा मतदान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण मतदान की अपील

विज्ञापन

मधुपुर. नगर परिषद का चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगा. मधुपुर में नगर परिषद अध्यक्ष के अलावा 23 वार्ड पार्षद के लिए वोट डाले जायेंगे. कुल 44 हजार 358 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 22265 पुरुष व 22 हजार 93 महिला मतदाता शामिल है. बताया जाता है कि प्रत्येक वार्ड में दो-दो मतदान केंद्र बनाये गये है. कुल 46 मतदान केंद्रों में वोट डाले जायेंगे. रविवार शाम तक सभी मतदान केंद्रों में पीठासीन पदाधिकारी व मतदान कर्मी पहुंच चुके है. सभी बूथों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए नगर परिषद क्षेत्र को सील किया गया है. शहर से बाहर जाने वाले व अंदर आने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी व गड़बड़ी से निबटने के लिए मधुपुर प्रखंड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी रिजर्व रखा गया है. मतदान से पूर्व रविवार शाम को एसडीओ राजीव कुमार, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडेय, मधुपुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता, पाथरोल व बुढ़ैई थाना प्रभारी समेत पुलिस जवानों ने शहरी क्षेत्र में वाहनों से विभिन्न सड़कों का भ्रमण कर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की अपील किया. बताते चले कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. जबकि 23 वार्ड पार्षद पद के लिए 129 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. सभी का भाग्य का फैसला 27 को होगा. चुनाव के उपरांत प्रखंड के राजाभिठा स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को रखा जायेगा. वहीं, 27 फरवरी को महाविद्यालय में ही मतगणना होगा. इसके लिए 10 टेबूल बनाया गया है. हाइलार्ट्स : मधुपुर में निकाय चुनाव की सभी तैयारी पूरी

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola