बैंक अधिकारी बनकर ठगी करते आठ युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा, एक किशोर निरुद्ध
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 8:54 PM
जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह जंगल व सुजानी नर्सरी के समीप साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करते आठ युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया. ये सभी आरोपी बैंकों और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी बनकर साइबर ठगी कर रहे थे.
वरीय संवाददाता, देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह जंगल व सुजानी नर्सरी के समीप साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर साइबर ठगी करते आठ युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया. ये सभी आरोपी बैंकों और विभिन्न कंपनियों के अधिकारी बनकर साइबर ठगी कर रहे थे. पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड छह फर्जी मोबाइल नंबर बरामद किये हैं. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया, जबकि निरुद्ध किशोर को जेजे बोर्ड के सामने पेश कर दुमका के बाल सुधार गृह भेजा गया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के केनमनकाठी गांव निवासी नंदन दास, रोहित कुमार दास, शंकरी गांव निवासी सगा भाई वासुदेव दास व राजेंद्र दास, देवीपुर थाना क्षेत्र के चोटो गांव निवासी होरिल कुमार दास, नंदन पहाड़ के समीप मुहल्ले में रहने वाला बिहार अंतर्गत जमुई जिले के गोपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार, बिहार के जमुई जिलांतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के रंगनियां गांव निवासी प्रमोद कुमार और चकाई थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी विक्रम दास शामिल है. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि, क्रेडिट कार्ड अधिकारी, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोन-पे के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते थे. इसके बाद लोगों को झांसे में लेकर उनके खाते की जानकारी, ओटीपी आदि लेकर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे.
21 साइबर संदिग्धों से पूछताछ
विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुप्त सूचना पर 21 साइबर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इनलोगों के पास से पुलिस ने 25 से अधिक मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड, प्रतिबिंब एप में अपलोड फर्जी मोबाइल जब्त किये हैं. सभी संदिग्धों को साइबर थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. इनलोगों के पास से जब्त मोबाइल व सिम कार्ड से पुलिस द्वारा क्राइम लिंक खंगाले जा रहे हैं. इसके बाद साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इन आरोपितों को कोर्ट में पेश करायेगी. इस संबंध में पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं.————————–
बैंक अधिकारी बनकर ठगी करते आठ युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा, एक किशोर निरुद्ध– जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह जंगल व सुजानी नर्सरी के पास साइबर थाने की पुलिस ने की छापेमारी
-आरोपितों के पास से 12 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड छह फर्जी मोबाइल नंबर बरामदडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










