पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के पसिया स्थित बुलाहट संस्थान परिसर में पौधरोपण

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के पसिया स्थित बुलाहट संस्थान परिसर में बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच द्वारा दर्जनों फलदार पौधे संस्था की चहारदीवारी में लगाया गया. साथ ही संस्था में मौजूद बच्चों के बीच मंच के द्वारा भोजन भी कराया गया. इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि जंगल, पहाड़, नदी और पेड़-पौधे आदि पर्यावरण संतुलन के अंग है. पेड़-पौधे-लतापत्ता से पर्यावरण शुद्ध रहता है. वर्षा को पेड़ आकर्षित करता है. उन्होंने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ से आज दुनिया में कोहराम मचा है. ऑक्सीजन की कमी मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहा है. आज समय आ गया है कि हमें पेड़ लगाना व पर्यावरण को बचाना हमारा परम कर्तव्य हो गया है. इसके लिए हमारी युवा शक्ति ने इसके बचाव का बीड़ा उठाया है. उसी कड़ी में आज ये आयोजन किया गया हैं. मौके पर युवा मंच के सचिव विवेक कलबलिया, कोषाध्यक्ष अंकित कलबलिया, पूर्व अध्यक्ष अमित मोदी, अभिषेक जालान, तुषार डालमिया, मोहित केजरीवाल, यश डालमिया, सोनू दुधारिया, अमित दूधरिया, शेफाली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola