पुत्री को ट्यूशन छोड़ने गया व्यक्ति सड़क पर गिरा, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल के समीप विलियम्स टाउन निवासी एक व्यक्ति पुत्री को ट्यूशन छोड़ने गया. लौटने के क्रम में अचानक सड़क पर गिरकर वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और बेहोशी की हालत में गिरे पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल के समीप विलियम्स टाउन निवासी एक व्यक्ति पुत्री को ट्यूशन छोड़ने गया. लौटने के क्रम में अचानक सड़क पर गिरकर वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और बेहोशी की हालत में गिरे पड़े व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को कॉल कर अस्पताल बुलाया. इसके बाद मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन निवासी 48 वर्षीय शिशिर कुमार सिंह के रूप में कराया गया. परिजनों ने बताया कि मूल रूप से सीमावर्ती राज्य बिहार के मुंगेर का रहने वाला था. वर्तमान में परिवार के साथ नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन में घर बनाकर रह रहा था. सुबह वह बेटी को ट्यूशन छोड़ने के लिये गया. उस दौरान वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया. सूचना पाकर पुलिस गयी और उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है. इधर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola