ePaper

बुढ़ैश्वरी मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव व नवान्न मेला पर उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 26 Nov 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
बुढ़ैश्वरी मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव व नवान्न मेला पर उमड़े श्रद्धालु

बुढ़ैई मेले में तारामाची का लोगों ने उठाया लुत्फ

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के बुढ़ैई में तीन दिवसीय नवान्न मेला में मंगलवार को लोगों की काफी भीड़ उमड़ी. मेले के दूसरे दिन बुढ़ैश्वरी माता व तिलेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा कर वार्षिक उत्सव मनाया गया. पूजा को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंची. आज मानसिक पूजा, मुंडन, बकरो व भैंसा महाबली होगी. जिसमें खासकर आसपास के गांवों के ग्रामीण विशेष रूप से शामिल हुए. सुबह से ही बकरो की बलि माता बुढ़ैश्वरी मंदिर में हुई. जबकि भैंसा की बलि तिलेश्वरी मंदिर में हुई. बताते चले कि पहाड़ के गुफा में बुढ़ैश्वरी मंदिर है. जबकि तिलेश्वरी मंदिर बुढ़ैश्वरी पहाड़ की चोटी पर स्थित है. बुधवार को अंतिम दिन बुढ़ैई में गली मेला का आयोजन होगा. मेले में तारामाची, झूला, मौत का कुआं समेत अन्य सैकड़ों दुकानें लगी है. नवान्न मेला पूरे संताल परगना के सबसे बड़े मेले के रूप में जाना जाता है. मेला में देवघर जिला के अलावा गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा समेत बिहार के जमुई, बांका आदि जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. मेले में पत्थर, लोहा व लकड़ी से बने सामान का लाखों का कारोबार हुआ. लकड़ी के बने सामान में चौकी, दरवाजा, चौखट, पलंग, खटिया आदि की खूब बिक्री हुई. वहीं, पत्थर के सामान में गेंहू पीसने की चक्की, मसाला पीसने का सिल लोढ़ा आदि कई तरह के सामान बिके. जबकि लोहे के सामान में फरसा, तलवार, भाला, चाकू, हसुवा, कढ़ाई, कलछुल, हसिय, टांगी, कुदाल, गैयंता आदि दर्जनों तरह के हाथ से बने सामान की बिक्री हुई. इसके अलावा खाने पीने की दुकान, मनिहारी और खिलौने इत्यादि के भी सैकड़ों दुकान लगायी गयी है. वहीं, प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा. मेला में दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मेला में विधायक हफीजुल हसन के अलावा मधुपुर बीडीओ अजय कुमार दास, बुढ़ैई थाना प्रभारी अशोक कुमार, देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, जिप सदस्य फारुक अंसारी, देवीपुर उप प्रमुख मिथलेश यादव, पूर्व मुखिया अशोक राजहंस, पप्पू राजहंस के अलावा राज परिवार के रणवीर सिंह, नवीन प्रसाद सिंह, गोविंद सिंह, धीरज सिंह, पवन सिंह, पंचानंद सिंह, मिथुन, बलवीर, मनु सिंह आदि राजा परिवार के सदस्य भी मौजूद थे. —————————————————————– बुढ़ैई मेले में तारामाची का लोगों ने उठाया लुत्फ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola