सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

देवीपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, देवीपुर ; थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने की. इस दौरान रंगों के पर्व होली को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी. मंच का संचालन पूर्व मुखिया बबलू पासवान ने किया. इस अवसर पर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है. इसे आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ मनायें. उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि लोग जबरन किसी को रंग नहीं डालें. साथ ही शराब पीकर अगर कोई हुड़दंग मचानेवालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी लोगों से शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की. मौके पर एसआइ सुधांशु यादव, नवीन कुमार सिंह, एएसआइ संतोष कुमार मंडल, एएसआइ रवींद्र सिंह, नवीन सिंह समेत मुखिया कन्हैयालाल झा, श्रीकांत मंडल, जयप्रकाश मंडल, तेजनारायण बर्मा, समाजसेवी लालजी प्रसाद यादव, मुकेश प्रसाद यादव, भाजपा नेत्री निशा सिंह, पप्पू बरनवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया संजय यादव, सीताराम यादव, पूर्व मुखिया राजेश राय, प्रधान संघ अध्यक्ष वरुण राय, समाजसेवी किशोर झा, अजय दास, शिवराम सिंह, अनूप सिन्हा, सफीक अंसारी, शिवशंकर यादव, नीलम यादव, राजेश चंद्र बरनवाल, राजेश मंडल, हैदर अंसारी, हरिहर मंडल, कुंदन चौधरी, मनोज ठाकुर, फारूख अंसारी, जवाहर मिर्धा, मो जाहिद, वसीम आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : देवीपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola