Deoghar news : रेलवे ने पर्व, त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुविधा में की है बढ़ोतरी : पीसीसीएम

Updated at : 26 Feb 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : रेलवे ने पर्व, त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुविधा में की है बढ़ोतरी : पीसीसीएम

पूर्व रेलवे के पीसीसीएम ने बुधवार को जसीडीह स्टेशन का निरीक्षण किया. वहीं स्टेशन पर टिकट की जांच करने के साथ ही स्थानीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह . पूर्व रेलवे के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर ( पीसीसीएम ) डॉ उदय शंकर झा बुधवार को जसीडीह स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पूरे स्टेशन का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिय. उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के टिकट की जांच भी की. इस दौरान कई यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया. कई यात्रियों को पीसीसीएम ने हिदायत देकर छोड़ दिया जबकि कुछ यात्रियों को जुर्माना लगाया गया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, महाशिवरात्रि पर की गयी व्यवस्था, टिकट काउंटर, शौचालय सुविधा, माइकिंग सुविधा आदि की जांच पड़ताल की. उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व व महापर्व में स्टेशन पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. सुविधाओं के रख-रखाव और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का निरीक्षण किया गया है.

महाकुंभ ट्रेनों के परिचालन से रेलवे को काफी हुआ मुनाफा

आगे आने वाले समय में और अधिक सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा. तीर्थ के अवसर पर यात्री की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए सुविधा बढ़ा दी गयी है. पहले की तुलना में स्टेशन पर व्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है. व्यवस्था में छोटी-बड़ी कमी पायी गयी है. कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश सुपरवाइजरों को दिया गया है. महाकुंभ मेले के दौरान पूर्व रेलवे में यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. इससे रेलवे को काफी मुनाफा हुआ है. कुंभ के समय में सड़क मार्ग से जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा होने से अचानक ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो गयी थी. इससे रेलवे की व्यवस्था कम पड़ गयी थी. इसके बाद रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया. मौके पर एसीएम शाहिल बंसल, रवि शंकर प्रसाद, स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश, सीटीआई चेकिंग दुष्यंत प्रसाद, स्टेशन उप वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार, सीटीआई ऋषि देव कुमार,अमरदीप कुमार, सीआइटी अनूप कुमार निराला, जीएसएस अमित झा, हेल्थ इंस्पेक्टर धीरेंद्र गोप, आईओडब्लू अभिषेक कुमार, इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर रजनीगंधा आदि कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola