IRCTC News : हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के रूट में आंशिक बदलाव

Updated at : 12 Dec 2023 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC News : हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के रूट में आंशिक बदलाव

इसके अलावा 02024 पटना - हावड़ा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 17 दिसंबर और 31 दिसंबर (03 ट्रिप) के बीच चलेगी और 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल प्रत्येक रविवार को 17 दिसंबर और 31 दिसंबर (03 ट्रिप) के बीच मौजूदा ठहराव, एवं समय के साथ चलेगी.

विज्ञापन

देवघर : 15 दिसंबर तक पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी यार्ड स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल की ओर से दी गयी है. बताया गया है कि 13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस (12 दिसंबर और 14 दिसंबर को शुरू होने वाली यात्रा) को मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली-रक्सौल के बजाय मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलाया जाएगा. वहीं 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (12 दिसंबर को शुरू होने वाली यात्रा) को रक्सौल-सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के बजाय रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जायेगा.


पटना-पुरी-पटना एवं हावड़ा-पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रहेगा जारी

यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे 03230/03229 (पटना-पुरी-पटना) और 02024/02023 (हावड़ा-पटना-हावड़ा) स्पेशल ट्रेनों को मौजूदा समय और ठहराव के साथ चलना जारी रखा जायेगा. यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने दी है. बताया गया कि, 03230 पटना-पुरी स्पेशल 14 दिसंबर और 25 जनवरी के बीच प्रत्येक गुरुवार को (07 ट्रिप) और 03229 पुरी-पटना स्पेशल 15 दिसंबर और 26 जनवरी के बीच प्रत्येक शुक्रवार को (07 ट्रिप) मौजूदा ठहराव और समय के साथ चलेगी. इसके अलावा 02024 पटना – हावड़ा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 17 दिसंबर और 31 दिसंबर (03 ट्रिप) के बीच चलेगी और 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल प्रत्येक रविवार को 17 दिसंबर और 31 दिसंबर (03 ट्रिप) के बीच मौजूदा ठहराव, एवं समय के साथ चलेगी.

Also Read: Indian Railways News : जसीडीह की ओर से चलने वाली कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola