Deoghar News : पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
जसीडीह थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव में मंगलवार की सुबह को नगर थाने के पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव में मंगलवार की सुबह को नगर थाने के पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने घटना में शामिल नामजद आरोपी थाना क्षेत्र के गिधनी कुरेवा निवासी बिनोद कुमार यादव उर्फ छोटू यादव को उसके घर से हिरासत में लिया. जानकारी हो कि मंगलवार को नगर थाना के एएसआइ श्याम कुमार पुलिस जवान के साथ अवैध बालू उठाव व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी के लिए निकले थे. इस क्रम में बालू लोड ट्रैक्टर का पीछा करने के क्रम में गिधनी से कुरेवा की ओर रास्ते पर एक बाइक का चालक आ गया और पुलिस वाहन को आगे बढ़ने से रोकने लगा. साथ ही गाली-गलौज किया. इसके बाद उसने अन्य आरोपी के साथ मिलकर पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. इससे पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया और पुलिस गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मी के साथ मारपीट व हथियार छीनने का प्रयास किया था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए