12 सितंबर को देवघर में राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से निपटेंगे छोटे-छोटे मामले

Updated:
विज्ञापन

बैठक में पीडीजे कौशल किशोर झा व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

12 सितंबर को देवघर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने वाला है. यह छोटे मामलों के त्वरित निपटान का एक सुनहरा अवसर है. न्यायिक पदाधिकारियों ने इसे सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

देवघर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 12 सितंबर को न्याय मंडल देवघर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसे सफल बनाने को लेकर सिविल कोर्ट परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस हॉल में न्यायिक पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने की.

विज्ञापन

लोक अदालत में त्वरित निष्पादन का सुनहरा मौका

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार छोटे-छोटे मामलों का त्वरित निष्पादन करा सकते हैं. यह पक्षकारों के लिए सुनहरा मौका है और उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए. उन्होंने अधिक से अधिक मामलों को सुलह के आधार पर खत्म कराने पर जोर दिया.

सुलह से बढ़ता है सौहार्द, खत्म होती है कटुता

पीडीजे ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सुलह से दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बढ़ता है और कटुता खत्म होती है. उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को अदालत में चल रहे सुलह योग्य मुकदमों को राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजने और पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया.

बैठक में न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पीडीजे के अलावा एडीजे प्रथम राजीव रंजन, एडीजे द्वितीय अनिल कुमार, एडीजे नवम मुकुलेश चंद्र नारायण, सीजेएम दिव्या मिश्रा, एसीजेएम आनंद सिंह, एसडीजेएम सुरेश उरांव, न्यायिक दंडाधिकारी बंकिम चंद्र चटर्जी, प्रतीक रंजन, स्वाति विजय उपाध्याय, डालसा सचिव संदीप निशित बारा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola