स्मार्ट क्लास की खिड़की तोड़कर 42 हजार का सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में बिखरा समान व टूटी खिड़की | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जसीडीह के एक स्कूल में चोरों ने स्मार्ट क्लास को निशाना बनाया. खिड़की तोड़कर करीब 42 हजार रुपये के कंप्यूटर, स्पीकर और हेडफोन चुरा लिए गए। घटना से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जसीडीह : कोठिया गांव स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चोरों ने स्मार्ट क्लास की खिड़की तोड़कर करीब 42 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत शेखर कुणाल ने जसीडीह थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी है.

विज्ञापन
विद्यालय में बिखरा समान व टूटी खिड़की  | Prabhat Khabar Network
विद्यालय में बिखरा समान व टूटी खिड़की | Prabhat Khabar Network

शनिवार को बंद हुआ था विद्यालय, मंगलवार को खुला चोरी का राज

प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि शनिवार को विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक अपने घर चले गये थे. मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर आइसीटी इंस्ट्रक्टर भवेश झा ने स्मार्ट क्लास की खिड़की टूटी होने की जानकारी दी. इसके बाद जांच करने पर चोरी की घटना सामने आयी.

विद्यालय में बिखरा समान व टूटी खिड़की  | Prabhat Khabar Network
विद्यालय में बिखरा समान व टूटी खिड़की | Prabhat Khabar Network

कंप्यूटर से लेकर स्पीकर और हेडफोन तक गायब

जांच के दौरान स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर, मॉनिटर, माउस, की-बोर्ड, तीन स्पीकर, वीडियो स्प्लिटर और दो हेडफोन समेत कई सामान गायब मिले. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चोरी गये सामान की कुल कीमत करीब 42 हजार रुपये है.

पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर की जांच

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी जवानों के साथ विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की. पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है. अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola