वाराणसी की लापता युवती मिली देवघर में, कुंडा पुलिस की मदद से बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाराणसी से 12 दिनों से लापता एक युवती को देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है. युवती की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे खोज निकाला. पूछताछ में सामने आया कि युवती का प्रेम प्रसंग लुधियाना में पढ़ाई के दौरान जीजा के भाई से शुरू हुआ था.

विज्ञापन

देवघर : उत्तर प्रदेश के वाराणसी अंतर्गत सारनाथ थाना क्षेत्र से 12 दिनों से गायब युवती को पुलिस ने देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. युवती की लोकेशन मिलने के बाद सारनाथ थाना पुलिस की चार सदस्यीय टीम देवघर पहुंची और कुंडा पुलिस के सहयोग से कुंडा थानांतर्गत गौरीपुर गांव में छापेमारी की. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सारनाथ थाना पुलिस युवती को अपने साथ लेकर लौट गयी.

विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम पहुंची थी देवघर

जानकारी के अनुसार, सारनाथ थाना के उपनिरीक्षक राज अजोर के नेतृत्व में चार सदस्यीय पुलिस टीम देवघर पहुंची थी. टीम में उपनिरीक्षक मय हमराह के अलावा पुलिसकर्मी रवि कुमार गौतम और पल्लवी कुमारी शामिल थे. युवती के गायब होने के संबंध में उसके परिजनों ने सारनाथ थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी.

जीजा के घर से गायब हुई थी युवती

युवती सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित अपने जीजा के घर से गायब हुई थी. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती को कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी राजू कुमार मंडल के घर से बरामद किया गया.

पूछताछ के लिए राजू को थाना लाया गया

युवती की बरामदगी के बाद पूछताछ के लिए पुलिस राजू कुमार मंडल को भी कुंडा थाना लेकर आयी थी. बाद में पीआर लिखाकर उसे कुंडा थाना से छोड़ दिया गया. राजू ने पुलिस को बताया कि युवती अचानक 26 अगस्त को उसके घर पहुंची थी और तब से वहीं रह रही थी.

लुधियाना में पढ़ाई के दौरान हुई थी पहचान

राजू के मुताबिक, उसने युवती के साथ पंजाब के लुधियाना मच्छीबाड़ा मुहल्ला स्थित एक स्कूल में आठ साल तक पढ़ाई की है. वर्ष 2023 में वह 10वीं कक्षा में पढ़ता था. उसका भाई लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था और वह उसके साथ रहकर पढ़ाई करता था. राजू ने पुलिस को बताया कि युवती अपनी दीदी के यहां रहकर उसी स्कूल में पढ़ाई करती थी.

स्कूल के दौरान शुरू हुआ था संपर्क

राजू के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. बाद में दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और मोबाइल पर बातचीत करने लगे. इसी बीच युवती के सारनाथ थाना क्षेत्र से गायब होने पर उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola