त्योहारों में हवाई सफर महंगा, देवघर-गुवाहाटी का किराया 20 हजार तक

Updated:
विज्ञापन

देवघर एयरपोर्ट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा महंगी हो गई है। देवघर से गुवाहाटी, दिल्ली और मुंबई के लिए हवाई किराये में पांच से छह गुणा तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर बढ़ी मांग, सामान्य दिनों के मुकाबले पांच से छह गुना तक बढ़ा किराया

देवघर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान देवघर एयरपोर्ट से हवाई सफर यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने वाला है. त्योहारों पर विमान सेवा की बढ़ती मांग के बीच अक्तूबर से दिसंबर तक कई प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराये में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है. सबसे अधिक असर देवघर से गुवाहाटी की विमान सेवा के किराये पर दिख रहा है.

विज्ञापन

गुवाहाटी का किराया सामान्य से पांच-छह गुना

मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए पूर्वोत्तर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण गुवाहाटी का किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना तक पहुंच गया है. आमतौर पर देवघर से गुवाहाटी का औसत हवाई किराया करीब तीन से चार हजार रुपये प्रति यात्री रहता है. त्योहारों के दौरान यही किराया 15 हजार से 20 हजार रुपये तक पहुंच रहा है.

अक्तूबर में 20.8 हजार तक पहुंचा किराया

इंडिगो की वेबसाइट पर उपलब्ध किराये की विवरणी के अनुसार अक्तूबर में 20 से अधिक दिनों में देवघर-गुवाहाटी का न्यूनतम किराया 14.7 हजार से अधिकतम 20.8 हजार रुपये तक है. नवंबर में यह 14.6 हजार से 20.2 हजार रुपये और दिसंबर में 14.2 हजार से 17.9 हजार रुपये तक है.

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु का सफर भी हुआ महंगा

देवघर से दिल्ली के लिए अक्तूबर में किराया 7.9 से नौ हजार, नवंबर में 7.9 से 8.5 हजार और दिसंबर में सात से 7.5 हजार रुपये तक है. मुंबई के लिए अक्तूबर में 9.2 से 12.7 हजार, नवंबर में 7.9 से 12.7 हजार और दिसंबर में 7.9 से 14 हजार रुपये तक किराया है. वहीं बेंगलुरु का किराया अक्तूबर में 8.8 से 14 हजार, नवंबर में 8.3 से 16.4 हजार और दिसंबर में 7.9 से 9.8 हजार रुपये तक पहुंच रहा है.

त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा असर गुवाहाटी रूट पर

त्योहारी सीजन में देवघर से गुवाहाटी की उड़ान लेने वाले यात्रियों को सबसे अधिक जेब ढीली करनी होगी. अक्तूबर में कई तारीखों पर किराया 14.7 से 20.8 हजार रुपये तक दिख रहा है. नवंबर में भी कई तारीखों पर यह 14.6 से 20.2 हजार रुपये और दिसंबर में 14.2 से 17.9 हजार रुपये तक है.

मांग बढ़ने के साथ किराये में उछाल

त्योहारी मौसम में बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं और धार्मिक पर्यटन भी बढ़ता है. इसका सीधा असर विमान किराये पर देखने को मिलता है. देवघर एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए मां कामाख्या के दर्शन को जाने वाले यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या के कारण इस रूट पर किराये में सबसे ज्यादा उछाल देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola