Deoghar News : जैन मंदिर में मनाया गया आचार्य समय सागर जी का मुनि दीक्षा दिवस
आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के मुनि दीक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को जैन मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया.
संवाददाता, देवघर : आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के उत्तराधिकारी आचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के मुनि दीक्षा दिवस के अवसर पर रविवार को जैन मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया. इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. समारोह में मुनि श्री भावसागर जी महाराज व धर्मसागर जी महाराज के साथ आर्यिका अनंतमती माताजी और सूत्रमति माताजी का सान्निध्य प्राप्त हुआ. उनके साथ दो महाराज जी, 13 माताजी और 15 पिच्छिकाओं का आगमन हुआ, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया. आचार्य श्री समय सागर जी मुनिराज का दीक्षा दिवस रविवार को जैन समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया. कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन ताराचंद जैन ने किया. वहीं पाद प्रक्षालन शांता देवी तथा पाटनी परिवार, किशनगढ़ (राजस्थान) द्वारा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर वसंत जैन और शशि जैन ने चित्र अनावरण किया. कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री सुरेश पाटनी, अशोक जैन, डॉ आनंद जैन, विनोद जैन, प्रमिला जैन, सीमा जैन आदि उपस्थित रहे. उन्होंने आचार्य समय सागर जी के आदर्शों पर चलने और धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए