ePaper

एमपी के सीएम पहुंचे बाबा मंदिर

Updated at : 30 Sep 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
एमपी के सीएम पहुंचे बाबा मंदिर

एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को बाबा मंदिर पहुंचे. बाबा की पंचोपचार विधि से पूजा करने के बाद सीएम ने मंदिर प्रांगण में बाबा की स्तुति पाठ कर पूजा संपन्न की.

विज्ञापन

देवघर. एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को बाबा मंदिर पहुंचे. सीएम को कड़ी सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर कंट्रोल रूम लाया गया. मंदिर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने सीएम को विधिवत संकल्प पूजा करायी, जिसके बाद उन्हें गर्भगृह में ले जाया गया. बाबा पर पंचोपचार विधि से पूजा करने के बाद एमपी के सीएम ने मंदिर प्रांगण में बाबा की स्तुति पाठ कर पूजा संपन्न की. वहीं पूजा के बाद बाबा मंदिर श्राइन बोर्ड की ओर से मंदिर प्रभारी सह एसडीएम ने बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर एवं बाबा पर चढ़ा हुआ वस्त्र भेंट कर उनका मंदिर में स्वागत किया. मौके पर विधायक नारायण दास, रिखिया मंडल के अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा सहित भाजपा के दर्जनों स्थानीय नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola