Deoghar news : लाइन होटल से मोबाइल हुआ गायब, एकाउंट से 1.46 लाख की हो गयी निकासी

Updated at : 26 Feb 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : लाइन होटल से मोबाइल हुआ गायब, एकाउंट से 1.46 लाख की हो गयी निकासी

देवघर के घोरमारा में एक व्यक्ति का कि-पैड मोबाइल ढाबा से गायब हो गया व उसके खाते से 1.46 लाख की निकासी हो गयी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर . जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के एक व्यक्ति का कि-पैड मोबाइल वहीं एक लाइन होटल में कहीं खो गया, जिससे तीन दिनों के दौरान 22 बार में अज्ञात आरोपित ने 1.46 लाख रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पीड़ित घोरमारा निवासी जतीन कुमार मंडल मामले की शिकायत देने देवघर साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने मामले की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

बताया कि उनका कि-पैड मोबाइल में जो सिमकार्ड लगा था. वह एकाउंट से जुड़ा हुआ था. उक्त मोबाइल 20 फरवरी को घोरमारा के ही एक लाइन होटल में खो गया. इस संबंध में उन्होंने उसी दिन मोहनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद उनके खोए हुए मोबाइल नंबर से आरोपित ने यूपीआई बनाकर एकाउंट से 22 बार में 1,46,000 रुपये की निकासी कर ली. मामले में उन्होंने एकाउंट से निकासी किये गये पैसे वापस कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

ट्रेन में पॉकेट से गायब हुआ मोबाइल, एकाउंट से 25 हजार की हो गयी निकासी

देवघर. बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के घटियारी गांव निवासी एक युवक का मोबाइल आसनसोल से ट्रेन द्वारा जसीडीह आने के क्रम में मधुपुर स्टेशन पर चोरी हो गयी. इसके बाद चोरी हुई मोबाइल से अज्ञात आरोपित ने उसके एकाउंट से 25,500 रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पीड़ित निवास कुमार मामले की शिकायत देने देवघर साइबर थाने पहुंचा. बताया कि 25 फरवरी को उसका मोबाइल आसनसोल से जसीडीह आने के दौरान ट्रेन में मधुपुर स्टेशन पर अज्ञात चोर ने चोरी कर ली. इसके दूसरे दिन 26 फरवरी को एकाउंट से सारे पैसे की निकासी कर ली गयी. मामले में साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह करते हुए ठगी की रकम वापस दिलाने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola