ePaper

देवघर : पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने छीने ढाई लाख रुपये

Updated at : 02 Feb 2024 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर : पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने छीने ढाई लाख रुपये

देवघर नगर थाना क्षेत्र के बंगाली धर्मशाला के समीप एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन से चार बदमाशों ने छिनतई कर ली. युवकों ने सेल्समैन रोककर पैर पकड़ लिया और उनमें से एक उनके पॉकेट से 2600 रुपये निकाल कर भागने लगा.

विज्ञापन

देवघर : पालोजोरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने में एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की छिनतई कर ली और तेज गति से भाग निकले. घटना के बाद पीड़ित अरविंद कुमार व प्रवीण कुमार राय मामले की शिकायत देने पालोजोरी थाना पहुंचे. शिकायत मिलते ही पालोजोरी थाने की पुलिस हरकत में आयी और काले पल्सर बाइक सवार बदमाशों के खोजबीन में जुट गयी है. समाचार लिखे जाने तक बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. जानकारी के मुताबिक, दिन के करीब 12 बजे देवघर में रहने वाले हरलाटांड़ निवासी अरविंद व प्रवीण बाइक से पालोजोरी एसबीआइ में अपने एकाउंट से रुपये निकासी करने पहुंचे. एकाउंट से दो लाख रुपये निकालने के बाद उनलोगों ने थैले में रखा व बाइक से दोनों देवघर लौटने लगे. उसी क्रम में बांधडीह गांव के समीप काले रंग की पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनलोगों को रोक लिया. इसके बाद पीछे बैठे बदमाश ने उनलोगों के हाथ से दो लाख रुपये भरे थैले की छिनतई कर ली. इसके बाद वे लोग तेज गति में आगे भाग निकले. फिलहाल पालोजोरी थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

सेल्समैन से छिनतई, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा, तीन फरार

देवघर नगर थाना क्षेत्र के बंगाली धर्मशाला के समीप एक प्राइवेट कंपनी के सेल्समैन से चार बदमाशों ने छिनतई कर ली. युवकों ने सेल्समैन रोककर पैर पकड़ लिया और उनमें से एक उनके पॉकेट से 2600 रुपये निकाल कर भागने लगा. सेल्समैन द्वारा हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने मिलकर एक बदमाश को खदेड़कर पकड़ लिया. उसके तीन साथी जान बचाकर भाग निकले. मामले की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस पहुंची तो पकड़े गये बदमाश को उनलोगों के हवाले कर दिया गया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, घटना 31 जनवरी की शाम की बतायी जा रही है. इस संबंध में पकड़े गये बदमाश समेत उसके तीनों फरार साथियों के खिलाफ पीड़ित सेल्समैन सिमरा गांव निवासी निरंजन कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में पकड़े गये बदमाश क्लब ग्राउंड निवासी शाहिल धपरा व फरार होने वाले उसके तीन साथियों को आरोपित बनाया गया है. साहिल पहले भी छिनतई व चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार साहिल को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल पहुंचा दिया. निरंजन द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में जिक्र है कि वह कास्टर टाउन स्थित एक कंपनी में कार्य करता है. 31 जनवरी की शाम में वह काम पर से वापस घर लौट रहा था, तभी घटना को अंजाम दिया गया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस फरार हुए साहिल के साथियों की तलाश में जुटी है.

Also Read: देवघर : चार से नौ फरवरी तक कई ट्रेनों के परिचालन पर रहेगा असर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola