सभी जिलों में खोले जायेंगे अल्पसंख्यक आवासीय प्लस टू स्कूल : हफीजुल
Updated at : 06 Dec 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने विभाग बंटवारे के बाद कहा कि पुराने लंबित पड़े कामों को तेजी से पूरा करना उनकी प्राथमिकता
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मधुपुर
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने विभाग बंटवारे के बाद कहा कि पुराने लंबित पड़े कामों को तेजी से पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश के पांचों प्रमंडल में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर छह अल्पसंख्यक आवासीय प्लस टू विद्यालय चालू जल्द कराये जायेंगे. इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक विद्यालय खोला जायेगा, जिसमें पढ़ाई के साथ रहना-खाना भी नि:शुल्क मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा एमएसडीपी योजना में 400 करोड़ का लंबित कार्य को जल्द पूरा कराया जायेगा.जल संसाधन विभाग की होगी समीक्षा
मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित बुढ़ैई जलाशय योजना व कृष्णा सागर डैम पर आगे काम को लेकर जनता से उनका पक्ष जाना जायेगा और लाभ- हानि को देखते हुए जरूरत के हिसाब से काम में तेजी लाया जायेगा. जल संसाधन विभाग की समीक्षा के बाद योजना तैयार कर लागू किया जायेगा. कहा कि मधुपुर में नगर विकास समेत अन्य विभागों से करोड़ों की योजना का आधारशिला पिछले कुछ महीनों में रखा गया था. उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर कार्य को पूरा किया जायेगा. कहा कि अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर ढंग से योजना को लागू किया जायेगा, जिससे समय पर लाभ मिल सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




