ePaper

ढोल-नगाड़े और पारंपरिक हथियार के साथ झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे दुमका

Updated at : 02 Feb 2026 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
ढोल-नगाड़े और पारंपरिक हथियार के साथ झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे दुमका

मधुपुर: दर्जनों वाहन से कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री हफीजुल ने पहुंचे दुमका

विज्ञापन

मधुपुर. झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन सोमवार दोपहर को दर्जनों वाहन में समर्थकों के साथ दुमका के लिए रवाना हुए. इस दौरान ढोल, नगारे, पारंपरिक हथियार, तीर धनुष से लैस आदिवासी समुदाय का जत्था व हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह से लवरेज भीड़ वीर शिबू सोरेन अमर रहे, हाजी हुसैन अंसारी अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, मंत्री हफीजुल हसन जिंदाबाद, कल्पना मुर्मू सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वाहन से दुमका गये. इससे पूर्व मंत्री हफीजुल हसन ने दिवगंत शिबू सोरेन, मधुपुर के पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता दिवंगत मनोज कुमार बथवाल, सुरेंद्र सिंह, सुबल सिंह, नुनु लाल टुडू, मसरूद्दीन अंसारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को याद किया. साथ ही मंत्री ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दुमका के लिए कार्यकर्ताओं को रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि दो फरवरी दुमका रैली झामुमो परिवार का महापर्व है. कहा कि 47 वर्ष पूर्व गुरुजी ने इसकी शुरुआत की थी. स्थापना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ता व संगठन को मजबूती प्रदान करना है. गुरुजी के दूरदर्शी सोच के कारण संताल परगना में विधान सभा की 18 में 17 और लोकसभा की दो सीट पर जीत मिली है. इस बार स्थापना दिवस पर गुरुजी के अनुपस्थिति का गम है, लेकिन उनका आशीर्वाद उन लोगों पर है. कार्यकर्ताओं की जोश में कमी नहीं है. कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. मौके पर दिनेश्वर किस्कू, अबू तालिब अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, मो. इमरान अंसारी, रिजवान उर्फ डूडू , प्रकाश मंडल, नगर सचिव संजय शर्मा , शब्बीर हसन, इकरामुल हसन, तनवीरूल हसन, समीर आलम, नंदा यादव, ओम रवानी, अरविंद यादव, जिला परिषद सदस्य फारुख अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : दर्जनों वाहन से कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री हफीजुल ने पहुंचे दुमका

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola