विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने सत्यवान कुमार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 7:16 PM
देवीपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय में आमसभा आयोजित
देवीपुर. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय (केंदुआ) में प्रबंध समिति अध्यक्ष के चयन के लिए आमसभा का आयोजन कर किया गया. विद्यालय में मुखिया लक्ष्मण मुर्मू की अध्यक्षता व पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिंह एवं लव मिश्रा की उपस्थिति में आमसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सत्यवान कुमार एवं अशोक दास ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सत्यवान कुमार को अध्यक्ष पद के लिए समर्थन किया. वहीं, अशोक कुमार दास के पक्ष में एक भी सदस्य ने समर्थन नहीं किया. वहीं, अमिता वर्णवाल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया. मौके पर विद्यालय सचिव दिलीप कुमार मंडल, सहायक शिक्षक गौरव कुमार, मो मंजर हुसैन, रमेश किस्कू, उप मुखिया तिलक दास, वार्ड सदस्य सरिता देवी वर्णवाल सहित सुनील कुमार सिंह, राजेश मंडल, राजेश दास, गोविंद दास, पप्पू रमानी, रंजीत सिंह, गणेश राय, कांग्रेस यादव, अनिल यादव, कुलदीप रवानी, महेश रवानी, अजीत झा आदि मौजूद थे. ———————— ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पर्यवेक्षक को दिया धन्यवाद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










