28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सीएचसी में बैठक

विज्ञापन

करौं. प्रखंड सीएचसी में मंगलवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सभी कर्मी एवं पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी. इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक संचालित किया जायेगा. इस दौरान बूथों के माध्यम से तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी. अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की पोलियो बूथों पर प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इसके अलावा निगरानी एवं संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुपरवाइजरों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी. बैठक में अभियान की तैयारी, कार्ययोजना और जिम्मेदारियों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. मौके पर डॉ राकेश सिंह, बीपीएम रत्नेश कुमार सिंह, बीडीएम अमित कुमार, शिक्षा विभाग से राजदीप झा सहित अन्य कर्मी बैठक में मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola