बाबाधाम में मनोज तिवारी की भक्ति, निशिकांत दुबे संग बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका माथा
बाबा मंदिर में पूजा करते सांसद मनोज तिवरी और निशिकांत दुबे.
सावन पूर्णिमा पर मनोज तिवारी व निशिकांत दुबे ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा. 50 लाख काँवरियों ने किया जलाभिषेक. रक्षाबंधन की दी बधाई.
देवघर : सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी तथा गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पूजा-अर्चना की. दोनों सांसदों ने बाबा बैद्यनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की.
आपके शहर में
पूरे देवघर में दिख रही आस्था की बयार
पूजा-अर्चना के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि सावन पूर्णिमा को लेकर पूरे देवघर में आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सावन के दौरान अब तक करीब 50 लाख कांवरिये बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं और बाबा से अपनी मनोकामनाएं मांगी हैं. उन्होंने कामना की कि बाबा बैद्यनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करें.
देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई
मनोज तिवारी ने सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए