नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर:खागा-जामताड़ा रोड पर कार-बाइक टक्कर,दो युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटना में दुर्घटनाग्रस्त वाहन | Prabhat Khabar Network

सगड़ूबाद के पास कार-बाइक की जोरदार टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त किए, फरार कार सवारों की तलाश जारी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी : खागा थाना क्षेत्र के सगड़ूबाद गांव के पास गुरुवार की शाम कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा शाम करीब 7:30 बजे खागा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सगड़ूबाद बाबा लाइन होटल के समीप हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए सवार

घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गये. आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना खागा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सड़क से उठाकर तत्काल इलाज के लिए जामताड़ा भेजा.

पुलिस के अनुसार, घायलों में एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. दोनों घायल युवक पश्चिम बंगाल के बराकर क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं.

दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक पुलिस ने कब्जे में ली

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. कार चालक और उसमें सवार अन्य लोगों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.

अज्ञात कार सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

खागा थाना पुलिस ने कार छोड़कर फरार हुए चालक व अन्य सवारों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola