बाबा दुःखहरणनाथ मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता

Updated:
विज्ञापन

सारवां: महाशिवरात्रि को शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन

सारवां. महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के पौराणिक शिव मंदिर बाबा दुःखहरणनाथ महादेव मंदिर में रविवार अहले सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. इस अवसर पर लोगों ने गंगा जल, बिल्व पत्र के साथ बाबा को विभिन्न प्रकार के द्रव्य अर्पित कर खुशहाली की मन्नतें मांगी. साथ ही गठजोड़ चढ़ा कर अखंड सौभाग्य की कामना की. सारवां में शिवरात्रि समिति अध्यक्ष पप्पू जलज के साथ समिति के युवा सदस्यों के साथ प्रशासन को श्रद्धालुओं को सुगमता से जलार्पण के लिए दिन भर काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. वहीं, बिशनपुर शिव मंदिर में विहिप अध्यक्ष राजेश सिंह की देखरेख में सदस्यों ने रूट लाइन की कमान संभाली. बाबा मनकेश्वरनाथ बनवरिया, बाबा देवपहरीनाथ महादेव मंदिर, लखोरिया राजराजेश्वर बाबा मंदिर, बिशनपुर शिव मंदिर, डुमरिया शिव मंदिर, बाबा भूतनाथ तुतरा पहाड़ी के अलावा अन्य शिवालयों में महाशिवरात्रि पर भक्तों ने पूजा कर बाबा से परिवार की समृद्धि की कामना की. वहीं, दुःखहरण महादेव मंदिर में लगे मेला में फलाहारी जलेबी व फल की खूब बिक्री हुई. जबकि व्यवस्था संचालन में पूजा समिति के सदस्य जुटे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola