बंद जलमीनारों की सूची 24 घंटे में उपलब्ध करायें : बीडीओ
Published by : LILANAND JHA Updated At : 10 Jun 2026 7:19 PM
सारवां प्रखंड सभागार में स्वच्छ पेयजल को लेकर हुई बैठक
सारवां. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में आयोजित बैठक में पंचायत सचिव, मुखिया एवं जेई उपस्थित रहे. बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायतों के मुखिया और सचिवों को अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर बंद पड़े जलमीनारों की सूची 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उनकी मरम्मत कर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. उन्होंने उपस्थित जेई को भी निर्देश दिया कि प्राप्त सूची के आधार पर त्वरित पहल करते हुए जलमीनारों की मरम्मत कर उन्हें चालू कराया जाये. बीडीओ ने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा. मौके पर बीएओ विजय कुमार देव, प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, मुखिया मुबारक अंसारी, दिवाकर पासवान, पाकीजा कुमारी के साथ पंचायत सेवक शालिनी कुमारी, दिलीप यादव, वीरेंद्र यादव, विक्रम कुमार, मनोज यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










