ePaper

Deoghar News : एकतरफा मुकाबले में लखीसराय ने धनबाद को 111 रनों से हराया

Updated at : 28 Dec 2024 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : एकतरफा मुकाबले में लखीसराय ने धनबाद को 111 रनों से हराया

जसीडीह के चटर्जी मैदान में मां मनसा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-बी का दूसरा लीग मैच शनिवार को इलेवन स्टार लखीसराय व सनराइज धनबाद टीम के बीच खेला गया. इसमें लखीसराय की टीम ने 111 रनों से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह के चटर्जी मैदान में मां मनसा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-बी का दूसरा लीग मैच शनिवार को इलेवन स्टार लखीसराय व सनराइज धनबाद टीम के बीच खेला गया. इसमें लखीसराय की टीम ने 111 रनों से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 264 रनों का लक्ष्य रखा. इसमें बल्लेबाज सुदर्शन सिंह ने 38 गेंदों का सामना कर 10 चौके व सात छक्के की मदद से 96, शुभम कुमार ने 33 रनों का योगदान दिया. जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद की टीम ने 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी और 111 रनों से मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. इसमें कुणाल कुमार 40 व अजीत ने 16 रनों का योगदान दिया. मैन ऑफ द मैच लखीसराय टीम के कप्तान सुदर्शन सिंह को दिया गया, जिन्होंने 96 रन व दो विकेट हासिल किये. मैच में निर्णायक की भूमिका राजकुमार व अजय कुमार तथा स्कोरर पवन कुमार, अनिकेत व कंमेंटेटर शैलेश राव ने भूमिका निभायी. वहीं ग्रुप-बी का तीसरा मैच स्टार क्लब गंगटी व मुंगेर क्रिकेट एकेडमिक के बीच रविवार को खेला जायेगा. मैच के दौरान आसपास के सैकड़ों खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं. मौके पर मां मनसा क्लब के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola