पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा का देवघर में निधन, पिता रह चुके हैं बिहार के मुख्यमंत्री, CM हेमंत ने जताया शोक

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री संजय यादव और देवघर विधायक सुरेश पासवान

Krishnanand Jha Passed Away: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे कृष्णानंद झा का देवघर में निधन हो गया है. उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है.

विज्ञापन

देवघर, संजीत मंडल : संयुक्त बिहार में मंत्री रहे देवघर के कृष्णानंद झा का रविवार सुबह 9:15 बजे देहांत हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वह 77 साल के थे. पूर्व मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है. उनके पिता विनोदानंद झा बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

कृष्णानंद झा पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद झा के पुत्र थे, वह संयुक्ति बिहार में मंत्री रह चुके हैं. उनको करीब से जानने वाले लोग बताते हैं कि वह ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने कभी भी अनुशासन से समझौता नहीं किया.

आदर्शों पर चलने वाले नेता थे कृष्णानंद झा

कृष्णानंद झा के पिता स्व. पंडित विनोदानंद झा 1961 में बिहार के मुख्यमंत्री थे. उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू पटना स्थित उनके आवास आए थे. उन्होंने अपने शासन काल में कभी अपने आदर्श से समझौता नहीं किया. साल 1983 में वे पहली बार चंद्रशेखर प्रसाद सिंह की कैबिनेट में सिंचाई एवं राजभाषा मंत्री बने. इसके बाद वे सत्येंद्र नारायण सिंह सरकार के कार्यकाल में सिंचाई और राजभाषा विभाग के मंत्री बने. इसके अलावा उन्हें विधानसभा प्रश्नोत्तर समन्वय का जिम्मा भी सौंपा गया. कृष्णानंद झा तीन बार मधुपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है.

Also Read: Ranchi AQI: रांची की हवा तीन सिगरेट के बराबर जहरीली, 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा

हिंदी के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत काम किया

सरकार में रहते हुए राजभाषा के उत्थान के लिए जब कृष्णानंद झा को जिम्मा मिला तो उन्होंने बेहतरीन ढंग से अपनी जिम्मेवारी को निभाया. अखिल भारतीय स्तर की संस्था हिंदी विद्यापीठ के व्यवस्थापक बनकर उसे अंतिम सांस तक आगे बढ़ाते रहे. बता दें कि हिन्दी विद्यापीठ के आजीवन कुलाधिपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे. देवघर के लोग उनको अभिभावक कह कर संबोधित करते थे. निधन की खबर लगते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है. रविवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा.

ये नेता पहुंचे शोक व्यक्त करने

कृष्णानंद झा के निधन की सूचना मिलने के बाद झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस नेता डॉ मुन्नम संजय, मणि शंकर, प्रो उदय प्रकाश, दिनेश कुमार मंडल, राजेंद्र दास, इंटक नेता अजय कुमार व अनंत मिश्रा, संजीव झा के अलावा संथाल प्रज्ञा फेडरेशन के प्रदीप बाजला, शांति निकेतन के प्रोफेसर डॉ सुभाष चंद्र राय, दिनेशनंद झा, अभिषेक झा सहित हजारों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये.

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने जताया शोक

पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा के निधन पर गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि “हमारे अभिभावक पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. उनके मार्गदर्शन के कारण ही मैं गोड्डा लोकसभा का विकास कर पाया. वे अस्वस्थ थे, अभी हाल ही में उनसे मुलाकात हुई. देवघर ने एक स्तम्भ खो दिया.”

सीएम हेमंत सोरेन ने भी जताया शोक

कृष्णानंद झा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद आदरणीय कृष्णानंद झा जी के निधन की दुखद खबर मिली. वे सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की विषम घड़ी को सहन करने की शक्ति और साहस दे.

Also Read: वित्त आयोग की अनुशंसा पर पंचायत व निगम को विशेष अनुदान देने की तैयारी में राज्य सरकार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन