चितरा में यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated at : 23 Feb 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
चितरा में यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

चितरा कोलियरी क्षेत्र स्थित कोयरी जमुआ गांव में श्री श्री 1008 गौरी गणेश महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली गयी.

विज्ञापन

चितरा. चितरा कोलियरी क्षेत्र स्थित कोयरी जमुआ गांव में श्री श्री 1008 गौरी गणेश महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली गयी. इसमें सैकड़ों कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया. जिससे कोयरी जमुआ व आसपास क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया. मालूम हो कि कोयरी जमुआ के निकट स्थित जोरिया में विधिवत घाट पूजा के बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचा. साथ ही कलश के पवित्र जल जल यज्ञ मंडप को पवित्र कर महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. वहीं, आचार्य हिमांशु पांडेय ने कहा कि यज्ञ से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होती है. यज्ञ के माध्यम से ही इस चराचर जगत में जीव जंतु जीवित रहते हैं. उन्होंने कहा कि गौरी गणेश महायज्ञ करने से मनुष्यों को शांति प्राप्त होती है. भगवान गणेश सभी प्रकार के विघ्न बाधाओं को हर लेते हैं. इसीलिए सभी को महायज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए. मौके पर अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सचिव प्रधान सुबोध कुमार सिंह, सचिव जोगेश्वर मिर्धा, यजमान बालेश्वर गिरी व राधा देवी, हलधर गिरी, केशव नारायण सिंह, भोला यादव, सनातन गिरी, हरिहर मंडल, गोपी मंडल, सोचन मंडल, बादल मंडल, पंचानंद मंडल, रामदेव कोल, सुरेश सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे. ——————– कोयरी जमुआ गांव में श्री श्री 1008 गौरी गणेश महायज्ञ का आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola